गांव चलो - बस्ती चलो अभियान के तहत अमोरा में जनसम्पर्क कार्यक्रम कल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में गांव चलो - बस्ती (घर) चलो अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमोरा (महन्त) में डोंगियापारा स्थित वीरेन्द्र साहू के निवास में कल 12 अप्रैल रविवार को सुबह नौ बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम के प्रभारी अरविन्द राठौर वरिष्ठ कार्यकर्ता और संयोजक धनंजय तिवारी हैं। इस अभियान के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव - बस्ती में भ्रमण कर भाजपा के प्रशंसकों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संपर्क करेंगे। विशेष रूप से उन ग्रामीण परिवारों और श्रमिकों से मुलाकात करेंगे जिन्हें सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ मिला है। इसके अलावा वे ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और योजनाओं से मिल रहे लाभों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। वहीं दूसरी कड़ी में भाजपा नवागढ़ मंडल के नगर पंचायत नवागढ़ (बस स्टैण्ड) में भी आज दोपहर तीन बजे कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नारायण प्रसाद चंदेल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) , अंबेश जांगड़े (जिलाध्यक्ष) की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम के प्रभारी खम्हन प्रसाद तिवारी और संयोजक अर्चना देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ है। कार्यक्रम प्रभारी खम्हन तिवारी ने बताया मीडिया से चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश भर में इन दिनों 'गाँव चलो अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी और सदस्य घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर लाभार्थियों को पत्रक वितरित कर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं। इसी तारतम्य में आज नवागढ़ मण्डल में भी यह कार्यक्रम आयोजित है। पार्टी ने नवागढ़ मंडल के सभी पदाधिकारी , पार्टी कार्यकर्ता , समस्त मोर्चा के पदाधिकारी , शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता , बूथ अध्यक्ष सभी से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.