श्री हनुमान मंदिर, गुढिय़ारी में श्रीनय जोशी के प्रथम जन्मदिन पर सवामणी प्रसादी का आयोजन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -जोशी परिवार द्वारा संकेत -नुपूर जोशी के पुत्र श्रीनय जोशी के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 20 अप्रैल को श्री हनुमान मंदिर,गुढ़ियारी में सवामणी प्रसादी का विशेष आयोजन किया जा रहा है।
इस शुभ अवसर पर परिवारजनों एवं स्नेहीजनों की उपस्थिति में बालक श्रीनय को आशीर्वाद प्रदान कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर में भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ का पाठन किया जाएगा, वहीं प्रसादी वितरण एवं सवामणी प्रसादी का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगा। जोशी परिवार ने सभी स्नेहीजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों से आग्रह किया है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर बालक श्रीनय को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.