मंत्री टंक राम वर्मा जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट, डॉ दौलत पाल ने पुष्पगुच्छ भेंट किया
मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर महत्वपूर्ण चर्चा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा के नेतृत्व में जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल ने उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के सुशासन में गांव-नगर तक विकास की धारा निरंतर प्रवाहित हो रही है।
इस अवसर पर बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा जी ने विभिन्न योजनाओं और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, जनपद एवं ग्राम स्तर तक सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
क्षेत्रवासियों ने इन सतत विकास कार्यों के लिए मंत्री जी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.