डोंगरगढ़-जिला सचिव विष्णु लोधी ने ग्राम कनेरी में ली संगठन सृजन अभियान की अहम बैठक
डोंगरगढ़/ बाघनदी।
“संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बुधवार को, बूथ चलो – गांव चलो” के मूल मंत्र के साथ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण के जिला सचिव व बाघनदी मंडल के प्रभारी विष्णु लोधी के सक्रिय नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विपिन यादव जी निर्देशानुसार, जिला सचिव विष्णु लोधी को बाघनदी मंडल का प्रभारी नियुक्त किए जाने के पश्चात संगठन विस्तार को लेकर तेज़ी देखने को मिल रही है।
इसी कड़ी में बाघनदी मंडल के ग्राम कनेरी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत कांग्रेस कमेटी, बूथ कांग्रेस कमेटी एवं बीएलए के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव, मंडल प्रभारी विष्णु लोधी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित यह अभियान पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने का एक ऐतिहासिक प्रयास है।बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ और पंचायत कमेटियां संगठन की नींव है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत गांव और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है, और इन्हीं के बल पर पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्षम होगी।
विष्णु लोधी आगे कहा कि हाल ही में जिला, ब्लॉक, मंडल एवं सेक्टर स्तर पर संगठन सृजन के बाद अब पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। यह पहल आने वाले समय में कांग्रेस की राजनीतिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
विष्णु लोधी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी एवं किसानों की समस्याओं से जूझ रही है, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे हर गांव, हर बूथ तक पहुंचकर जनभावनाओं की आवाज बनें और संगठन को मजबूती प्रदान करें। बैठक को जिला अध्यक्ष विपिन यादव, महामंत्री राहुल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश उइके ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से सह प्रभारी रामदास चंद्रवंशी आमित अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष परमानंद दमाहे, उत्तम सिन्हा, कालाराम सोनवानी, मदन मांडवी, घनश्याम साहू, चंद्रकांत सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, जागेश्वर उइके, भोजराज मांडवी, परमानंद चिंगारी, दामोदर बागड़े, गंगा प्रसाद पटेल, दुर्गेश नंदेश्वर, शुभम आंचले, भूषण डिल्ला, विशेश्वर साहू, पांच लाल कंवर, ब्रह्माराम कंवर, जोहन कंवर, लालता कुमार, श्यामलाल सेवक उइके, बिहारी कमर, कनसराम कंवर, जानाराम कटंगी, सिरका राम कंवर, नरसिंह यादव, नरेंद्र तिराले
एवं बाघनदी मंडल के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.