Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 2, 2026

​श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ तामासिवनी का दो दिवसीय श्री राम नवमी महोत्सव: भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन


​श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ तामासिवनी का दो दिवसीय श्री राम नवमी महोत्सव: भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन



​रायपुर। तामासिवनी में आयोजित दो दिवसीय श्री राम नवमी महोत्सव का भव्य समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ इस गरिमामयी आयोजन में जहाँ प्रथम दिन भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या ने जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया​प्रथम दिन: जयकारों से गूंजा गाँव, शिवाजी चौक से निकली भव्य शोभायात्रा ​महोत्सव के पहले दिन शिवाजी चौक से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई भगवान श्री राम के जयकारों और गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह यात्रा पूरे गाँव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु केसरिया ध्वज थामे शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया

​द्वितीय दिन: अनुराग शर्मा की सुरम्य शाम और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ​कार्यक्रम के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस शाम का मुख्य आकर्षण प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार अनुराग शर्मा की प्रस्तुति रही उनके लोकप्रिय गीतों और कर्णप्रिय संगीत पर उपस्थित जनसमूह झूमने को मजबूर हो गया ​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंद्रकुमार साहू जी और जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू जी, और पुर्व विधायक धनेंद्र साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे अतिथियों ने प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

​अतिथि उद्बोधन: विधायक इंद्रकुमार साहू जी ने ग्रामीणों को राम नवमी की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और एकता को मजबूत करते हैं ​यशवंत साहू जी ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की ​पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने इस कार्यक्रम के लिए लोगो को बधाई दी और विवेक तिवारी जी सभापति अभनपुर ने क्षेत्र में समाज के प्रति विशेष योगदान देने वाले समाजसेवी को प्रस्सति पत्र दे कर सम्मान किया अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि तोषण साहू और क्षेत्र के सरपंच गण शामिल हुए  और अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार हेमचंद्र साहू ने प्रभु राम जी का रेत से प्रतिमा बना कर सभी को रामनवमी की बधाई दी  कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हुए जिन्होंने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया

​महोत्सव के सफल आयोजन पर  आयोजन समिति ने सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad