पत्रकारों की कलम में ताकत होनी चाहिए पत्रकार संगठन आईंरा की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न पत्रकारों का संरक्षण ही आईंरा का उद्देश्य हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष आईंरा इंटरनेशनल
राजनांदगांव
डोंगरगांव के रेस्ट हाउस में प्रदेश स्तरीय आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया एवं भविष्य की रणनीति पर विचार किया गया साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण की दिशा में आईंरा संगठन के द्वारा किए गए प्रयासों की चर्चा किया गया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि आईरा संगठन विश्व के 10 देश एवं भारत के 24 राज्यों में सक्रिय रूप से पत्रकारों की संरक्षण की दिशा में कार्यरत है जहां कहीं भी पत्रकारों पर अन्याय अत्याचार होंगे आईंरा संगठन उनका खुलकर विरोध करेगा
इसी तरह संगठन के प्रदेश महासचिव विमल चंद जैन ने कहा कि पत्रकारों में एकजुट होनी चाहिए कलम में पैनीपन होनी चाहिए दुर्भावना से ग्रसित समाचारों से बचना चाहिए पत्रकारों को हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए पत्रकार लोकतंत्र का चौथा आधार स्तंभ है इसकी गरिमा हमेशा बनाए रखना चाहिए
वही प्रदेश संगठन सचिव नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों की कलम में बहुत ताकत है कि अच्छे-अच्छे को झुका सकती है उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें खुद पहली बार जब पहचान मिली जब उन्होंने खुलकर एक समाचार का प्रकाशन किया जिससे जिले भर में उनकी प्रसिद्धि बढी
बालोद के वरिष्ठ पत्रकार बोधन भट्ट ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों संयम बनाए रखना चाहिए खबरों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए संगठन में बहुत शक्ति होती है अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता
बैठक में सर्वसम्मति से आईंरा संगठन में बोधन भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन विमल चंद जैन ने किया वहीं आभार प्रदर्शन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने किया इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव नीलेश श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव विमल चंद जैन प्रदेश उपाध्यक्ष बोधन भट्ट संपत शर्मा वरिष्ठ संपादक संतोष सहारे महेंद्र लेंजारे देवेंद्र देवांगन प्रकाश गुप्ता शेखर यादव राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारिता से जुड़े हुए लोग मौजूद थे
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.