तिल्दा नेवरा।
"समाधान सेल" में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी
आरोपी को ग्राम करहुल तालाब के पास में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
आरोपी से ₹3500 कीमत मूल्य का 35 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त
अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी भी किया गया जप्त*
प्रकरण में एक आरोपी है, फरार जिसकी सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश
किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान*
में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना "समाधान सेल" प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी "समाधान सेल" हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। "समाधान सेल" के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 03.04.2026 को "समाधान सेल" में प्राप्त सूचना के आधार पर सिमगा पुलिस टीम द्वारा ग्राम करहुल तालाब के पास में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। आरोपी शराब कोचिया से ₹3500 कीमत मूल्य का 35 पाव देशी मसाला शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्र. CG22 AF 1973 एवं एक्टिवा स्कूटी क्र. CG22 AF 7996 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमगा में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 137/2026 पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।
आरोपी- डोमन निषाद उम्र 21 साल निवासी ग्राम अकोली थाना नांदघाट जिला बेमेतरा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.