संगम पल्ली में शराब की दुकान खोलने के खिलाफ ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बीजापुर जिले में बीते गुरूवार को बीजापुर जिले के विधायक विक्रम मंडावी ने ग्राम पंचायत संगम पल्ली में सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि छोटे छोटे गाँव मे अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने से क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीण व युवा नशे की गिरफ्तार में आ जायेंगे। युवाओं को जब सस्ते रेट में खुल्लमखुल्ला शराब होलसेल रेट पर मिल जायेगी तो और ज्यादा आर्थिक रूप से पिछड़ कर बर्बाद हो जायेंगे।
ग्रामीणों ने सरकार से मांग किया कि सरकार संगम पल्ली में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के निर्णय को तत्काल बापिस ले अन्यथा क्षेत्र की जनता बडे़ पैमाने पर इसका विरोध करने पर मजबूर होंगे।
वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा। कि भाजपा सरकार बिना किसी वैध प्रक्रिया के गुपचुप तरीके से आदिवासी क्षेत्रों मे शराब की दुकान खोल रही है ना तो ग्राम सभा का आयोजन किया गया और ना ही किसी प्रकार की दावा आपत्ति मंगवाई। गयी।
उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजापुर जिला संविधान की पांचवी अनुसूची में आता है जहाँ सभी पंचायतों व अधिनियम 1996 लागु है। इसके बावजूद भाजपा सरकार जानबूझकर आदिवासी क्षेत्रों मे शराब की दुकान खोलने का कार्य कर रही है। जो पूरी तरह से गलत है।
और विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा जबसे विष्णु देव सरकार बनी है तबसे लगातार अंग्रेजी शराब की दुकानें खोलने का काम जारी है।
आज बस्तर का युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है वही बीजापुर सहित पूरे बस्तरके युवा रोजगार की तलाश में तेलांगना, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र,में रोजगार की तलाश में पलायन कर रहा है। वही दूसरी तरफ विष्णु देव सरकार आदिवासी युवाओं को रोजगार देने की वजह अंग्रेजी शराब की दुकान खोल रही विष्णु देव सरकार एवं भाजपा की डबल इंजन सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने मै नाकाम साबित हो रही है।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार ग्राम पंचायत संगम पल्ली में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का निर्णय वापिस नही लेती है तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन कर विरोध करेंगे।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व ग्राम पंचायत संगम पल्ली के सरपंच, पंच, एवं ग्रामीण बडी संख्या में उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.