जिला सिवनी मध्यप्रदेश
छपारा बंजारी पहाड़ी में जा घुसी बस, मची चीखपुकार
सी एन आई न्यूज
सिवनी। दिनांक 30/04/2026सिवनी से जबलपुर दिशा की ओर जा रही यात्री बस गुरुवार की शाम लगभग 6:15 बजे छपारा से आगे छपारा बंजारी माता मंदिर के बाईपास स्थित पहाड़ी के किनारे गहरी खाई में बस जा घुसी। अनियंत्रित बस गहरी खाई में घुसते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लगभग 6 लोगों को चोटे आई।
यात्रियों ने बताया कि बस के चालक से पूछने पर उन्होंने बताया कि बस का स्टेरिंग फेल हो गया था और वही मौसम खराब के चलते बस से नियंत्रण हट गया। एक बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए बस चालक ने बस को गहरी खाई में गिरने से बचाते हुए थोड़ा आगे बस को ले गया और एक छोटी खाई में पहाड़ी से सटकर बस जा गिरि।
हालांकि बस पूरी तरह से पलटी नहीं लेकिन बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। व बस के शीशे टूट गए। बस के काँच से टूटने से कुछ यात्रियों के चेहरे पर कांच गढ़ गए।
*जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.