तिल्दा नेवरा में मानवता शर्मसार: 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >
तिल्दा नेवरा :-रायपुर:राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आने वाले थाना तिल्दा नेवरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विवाह समारोह के दौरान वारदात
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अपने परिवार के साथ तिल्दा नेवरा क्षेत्र में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। घटना दिनांक 29 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच की है। प्रार्थी की 7 वर्षीय पुत्री अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजकुमार उर्फ राजा वहां पहुंचा और मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्काल थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा (30 वर्ष), निवासी ग्राम बहेसर को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
कठोर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 और 6 के तहत अपराध क्रमांक 179/26 पंजीबद्ध किया है।
"पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।"
इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.