चौरेंगा के शासकीय हाई स्कूल में 10वीं का शानदार परिणाम, खुशी वर्मा ने किया टॉप
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल चौरेंगा में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद उत्साहजनक रहा। विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन का परिचय देते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए और विद्यालय सहित पूरे गांव का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर एवं गांव में खुशी का माहौल देखा गया।
इस वर्ष खुशी वर्मा ने 81.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वे सुमिरन वर्मा की सुपुत्री हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
द्वितीय स्थान पर रंजना साहू रहीं, जिन्होंने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वे ओमप्रकाश साहू की पुत्री हैं। वहीं तृतीय स्थान प्रिंस कुमार वर्मा ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल किया, जो धरम वर्मा के सुपुत्र हैं।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने पढ़ाई में विशेष रुचि दिखाई, जिसका परिणाम उत्कृष्ट रिजल्ट के रूप में सामने आया। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
परिणाम घोषित होने के बाद ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सरपंच विलियम घृतलहरे, उपसरपंच अभिलाष वर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान पंच पंचम वर्मा, रूपा साहू, तिलेश्वरी निर्मलकर, सहोदर वर्मा, कौशल्या निषाद, दिनेश वर्मा, पूजा वर्मा, गौरी ध्रुव, नरेश वासुदेव, सरस्वती साहू, नीरा पटेल, सतबाई ओगरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इसके अलावा भानु वर्मा, संतोष मंडल, संतोष वर्मा, राजू नेताम, कैलाश वर्मा, सुमरन वर्मा, रूपेन्द्र वर्मा, बुलेश वर्मा, दीनदयाल वर्मा एवं टिंगू वर्मा सहित अन्य लोगों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के परिणाम से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है और गांव में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.