Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 19, 2026

गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशने के तीन आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांजा बेचने हेतु ग्राहक तलाश करने के तीन आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                    इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 18 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि तीन युवक ज्वाली नाला के पास ऑटो से उतरकर गांजा बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली से टीम गठित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया तथा उनके दिशा-निर्देश पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान ज्वाली नाला के पास संदिग्ध तीन व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग पीठू बैग में गांजा बरामद हुआ , जिसमें आदित्य कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा कीमती 3,50,000 रुपये , पंकज कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा कीमती 3,50,000 रूपये और कोहिनूर कुचबदिया के पास से 06 किलोग्राम गांजा कीमती 3,00,000 रूपये कुल 20 किलोग्राम गांजा कीमत 10,00,000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 20(बी) , 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। नशे का व्यापार करने वाले आरोपियों के विरुद्ध इंड - टू - इंड विवेचना कर अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में भी कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपीगण -


आदित्य कुचबदिया पिता अतुल कुचबदिया उम्र 21 वर्ष निवासी - साजली , थाना - सनौधा , जिला -  सागर (म.प्र.) , पंकज कुचबदिया पिता विनोद कुचबदिया उम्र 21 वर्ष निवासी - सुखीसेवनिया , थाना - सुखीसेवनिया , जिला - भोपाल (म.प्र.) और कोहिनूर कुचबदिया पिता धरम राज कुचबदिया उम्र 19 वर्ष निवासी - पथरिया , थाना - पथरिया , जिला - दमोह (मध्यप्रदेश)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad