Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 3, 2026

पीएम आवास के कार्यों में तेजी लाने तथा फील्ड में जाकर हितग्राही को हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए...

 पीएम आवास के कार्यों में तेजी लाने तथा फील्ड में जाकर हितग्राही को हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए...





सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रगतिरत कार्यों का मैराथन बैठक लेकर विभिन्न विकासमूलक कार्यों का समीक्षा कर कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बैठक की शुरुआत में कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कार्यों में पंचायत से जुड़े पंचायत सदस्यों, अधिकारियों कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इन कार्यों को अच्छे ढंग से सभी पंचायतकर्मी करें। साथ ही पुराने अधूरे कार्य का पंचायतों से वसूली करने के लिए एसडीएम को धारा 92 के तहत वसूली कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने वर्ष 2016-2023 तक के कुल 47 हजार पीएम आवास में अपूर्ण 2 हजार आवास को अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 30 हजार पीएम आवास और वर्ष 2025- 26 में स्वीकृत 10 हजार पीएम आवास को फील्ड में जाकर हितग्राहियों से बात कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे हितग्राहियों जिनके नींव स्तर पर कार्य हुए हैं या जिसने कार्य शुरू नहीं किया है वो 10 दिन के भीतर काम शुरू कर बरसात के पहले पीएम आवास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सभी ग्राम पंचायत में स्वीकृत मनरेगा कार्य कर जल संवर्धन से संबंधित डबरी, नया तालाब, तालाब गहरीकरण, चेकडेम और हितग्राही मूलक कार्य एवं आंगनबाड़ियों में संबंधित कार्यों का प्रस्ताव लेकर कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। वहीं पुराने लंबित कार्यों को दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ओबीसी प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, जिला खनिज न्यास मद के पुराने लंबित कार्यों को 15 दिवस में पूर्ण करने और नए स्वीकृत कार्यों को जुलाई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ, सभी इंजीनियर और पीओ मनरेगा को फील्ड में दौरा करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सही तरीके से करने के निर्देश दिए। कार्य की गुणवत्ता खराब होने पर और घटिया क्वालिटी के कार्य करने पर उनके विरुद्ध जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम वर्षा बंसल, सभी जनपद सीईओ, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी, समस्त तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad