Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 3, 2026

500 लीटर डीजल गबन मामला: चालक और ढाबा संचालक गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

500 लीटर डीजल गबन मामला: चालक और ढाबा संचालक गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त



सारंगढ़–बिलाईगढ़।

चौकी कनकबीरा, थाना सारंगढ़ पुलिस ने डीजल गबन के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए टैंकर चालक और ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा टैंकर से 500 लीटर डीजल अवैध रूप से निकालकर अमानत में खयानत करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सालर स्थित रोशन ढाबा में एक टैंकर वाहन से डीजल निकाला जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर वाहन क्रमांक CG 10 BU 5136 के चालक मनोज यादव (27 वर्ष, निवासी सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) तथा ढाबा संचालक रोशन साहू उर्फ थुरिया (22 वर्ष, निवासी सालर) को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में पेट्रोल पंप संचालक राहुल कुमार निराला (निवासी जसपुर) ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो मंदिर हसौद, रायपुर से 15,000 लीटर डीजल और 5,000 लीटर पेट्रोल खरीदा था, जिसकी कुल कीमत लगभग 18.76 लाख रुपये है। उक्त ईंधन को टैंकर के माध्यम से जसपुर स्थित पेट्रोल पंप तक भेजा जा रहा था। इसी दौरान आरोपी चालक और ढाबा संचालक ने मिलीभगत कर 500 लीटर डीजल निकाल लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टैंकर वाहन (कीमत लगभग 30 लाख रुपये), टैंकर में भरा डीजल-पेट्रोल (कीमत लगभग 18.28 लाख रुपये) तथा निकाला गया 500 लीटर डीजल (कीमत लगभग 4.79 लाख रुपये) जब्त किया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 48.76 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक हीराधर नाग, आरक्षक भीमसेन सिदार, कुंज बिहारी निराला, बिहारी साहू सहित समस्त कनकबीरा चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad