Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 7, 2026

जेसीआई रायपुर वामांजली द्वारा “ग्रेस एंड ग्लो” कार्यक्रम का सफल आयोजन

 जेसीआई रायपुर वामांजली द्वारा “ग्रेस एंड ग्लो” कार्यक्रम का सफल आयोजन



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - जेसीआई रायपुर वामांजली द्वारा “ग्रेस एंड ग्लो” विशेष ब्यूटी एवं सेल्फ ग्रूमिंग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सौंदर्य एवं स्किन केयर के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध ब्यूटी एक्सपर्ट मिसेज अनुश्री टुटेजा उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को सेल्फ मेकअप की बारीकियों को बेहद सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। उन्होंने विभिन्न मेकअप तकनीकों के साथ-साथ कई प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी भी साझा की और बताया कि कम बजट में भी किस प्रकार बेहतरीन लुक प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रसिद्ध ब्यूटी एक्सपर्ट श्रीमती मीनाक्षी टूटेजा ने प्रतिभागियों को समर सीजन में स्किन केयर से जुड़े महत्वपूर्ण ब्यूटी टिप्स प्रदान किये , जिससे सभी को अपनी त्वचा की सही देखभाल करने की उपयोगी जानकारी मिली।

कार्यक्रम में प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी प्रीति शर्मा एवं जेसी दिशा रत्नानी , कोऑर्डिनेटर जेसी ईशानी तोतलानी , चैप्टर कोऑर्डिनेटर डॉ. अनन्या मिश्रा , चैप्टर इंचार्ज डॉ. संगीता अनल , अध्यक्ष जेसी प्रियंका गुप्ता , आईपीपी अकांक्षा प्रीत सेक्रेटरी जेसी सरिता पटेल , पास्ट प्रेसिडेंट जैसी महक होतवानी एवं जैसी अर्चना द्विवेदी सहित लगभग 350 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को नई सीख , आत्मविश्वास एवं सौंदर्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad