भुवनेश्वर में गूंजा सिमगा का नाम: जनपद सदस्य जीत त्रिलोक कुर्रे ने युवा संसद प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला
भुवनेश्वर (ओडिशा)। सिमगा क्षेत्र की जनपद सदस्य जीत त्रिलोक कुर्रे ने भुवनेश्वर में आयोजित लोक संवाद नेशनल लेवल यूथ पार्लियामेंट में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से पहुंचे युवाओं ने भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संसदीय प्रणाली की गहरी समझ विकसित की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, जो राज्य के लिए गौरव का विषय बना। कार्यक्रम में तुषार कुर्रे, डीकेश साहू, लोकेश्वर वर्मा, फागुराम साहू, अंजली साहू, लक्ष्मी दोहरे, पूर्णिमा दोहरे, ममता रवि, हेमलता साहू और उदय पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया।
जनपद सदस्य जीत त्रिलोक कुर्रे ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को अपने विचार खुलकर रखने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए इसे सीखने का एक महत्वपूर्ण मंच बताया। अंत में जनपद सदस्य ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.