Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 11, 2026

पिथौरा में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रीन टीम ने जीता प्रथम पुरस्कार टूर्नामेंट में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा

 पिथौरा में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रीन टीम ने जीता प्रथम पुरस्कार 



टूर्नामेंट में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया


 खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा


पिथौरा /पिथौरा क्रिकेट लीग के तत्वाधान में 4 अप्रैल से आयोजित पीसीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का  समापन 10 अप्रैल को शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित किया गया।समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता निषाद पार्षद, कार्यक्रम अध्यक्षता गौरव चंद्राकर डायरेक्टर संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा, विशिष्ट अतिथि राजा बाबू उपाध्याय पत्रकार, खिलेश्वरी यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। फाइनल मुकाबले में ग्रीन और ब्लू टीम के बीच मुकाबला हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के कौशल दास मानिकपुरी ने बताया

टूर्नामेंट पिछले 10 दिनों से जारी था। जिसमें जिले भर के चार टीमों ने कुल सात मैच खेला गया।फाइनल मुकाबले में ग्रीन टीम विजेता रही

विजेता टीम को 31 हजार का नगद पुरुस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा।समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित हेमलता निषाद ,गौरव चंद्राकर अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से भेंट किए  और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पिथौरा जैसे छोटे से क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है। जिसमे खिलाड़ियों में खेलों के प्रति जागरूकता आती है। इस मौके आयोजक समिति से कौशल दास मानिकपुरी,सुरेश ठाकुर शैलेंद्र सिन्हा,चिरंजीव सिन्हा,अविनाश पटेल ,रोमन साहू, राजेश चौधरी,दिनेश साहू,रमेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad