Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 11, 2026

पिथौरा में स्टाम्प माफिया का खुला खेल! तय दर से ज्यादा वसूली, सवाल उठाने पर धमकी – महिला पत्रकार से अभद्रता पिथौरा तहसीलदार से की शिकायत!

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


 पिथौरा में स्टाम्प माफिया का खुला खेल! तय दर से ज्यादा वसूली, सवाल उठाने पर धमकी – महिला पत्रकार से अभद्रता



पिथौरा तहसीलदार से की शिकायत!


पिथौरा नगर में इन दिनों स्टाम्प वेंडरों की मनमानी चरम पर है। यहां स्टाम्प पेपर की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित दरों को दरकिनार कर प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम मनमाने दामों पर की जा रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि ग्रामीण अतिरिक्त राशि देने को मजबूर हैं, वहीं विरोध करने पर उन्हें धमकियों और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।


गौरतलब है कि 10 रुपये मूल्य के स्टाम्प को 15 रुपये, 20 रुपये के स्टाम्प को 30 रुपये, 50 रुपये के स्टाम्प को 60 रुपये तथा 100 रुपये के स्टाम्प को 120 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी हर स्टाम्प पर खुलेआम अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जो सीधे-सीधे शासन के नियमों का उल्लंघन है। कुछ प्रकरण में पांच हजार छह हजार तक भी बोला गया है



ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय कार्यों, हलफनामा और अन्य जरूरी कार्यो के लिए स्टाम्प लेना अनिवार्य होता है, जिसका फायदा उठाकर वेंडर मनमानी वसूली कर रहे हैं। कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि कोई तय दर की बात करता है तो उसे डांट-फटकार कर भगा दिया जाता है।

*पड़ताल करने गई महिला पत्रकार से बदसलूकी* मानसिक प्रताड़ना अभद्रतापूर्ण कटाक्ष मीडिया के नाम पर


लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित महिला पत्रकार शिखा दास ने मामले की सच्चाई जानने के लिए मौके पर पहुंचकर स्टिंग जैसी पड़ताल की। उन्होंने सूचना का अधिकार आवेदन के लिए 10 रुपये का स्टाम्प खरीदना चाहा, लेकिन स्टाम्प वेंडर दुष्यंत डड़सेना ने 15 रुपये की मांग की।


जब पत्रकार ने अतिरिक्त राशि का कारण पूछा, तो आरोप है कि वेंडर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, पत्रकारों पर ही झूठी खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए अपमानजनक टिप्पणी की गई। मामले को और गंभीर बनाते हुए वेंडर द्वारा कथित रूप से यह भी कहा गया कि अतिरिक्त वसूली की राशि “ऊपर तक” पहुंचाई जाती है। यदि यह आरोप सही साबित होता है तो यह केवल एक वेंडर की मनमानी नहीं, बल्कि एक संगठित भ्रष्ट तंत्र की ओर इशारा करता है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित वेंडर दुष्यंत डड़सेना, नोटरी तुलसीराम डड़सेना का पुत्र है और नोटरी कक्ष में बैठकर ही स्टाम्प की बिक्री करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस पूरे मामले में और लोग भी शामिल हैं? जो कि जाँच का विषय है। 

पीड़ित पत्रकार शिखा दास ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पिथौरा एसडीएम और तहसीलदार से की है।

 उन्होंने न केवल संबंधित वेंडर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है, बल्कि पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

नगर में खुलेआम हो रही इस अवैध वसूली ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर लंबे समय से चल रही इस मनमानी पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही थी?


अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता और निष्पक्षता से कार्रवाई करता है, ताकि आम जनता को इस “स्टाम्प माफिया” के चंगुल से राहत मिल सके।

 मानहानि की धमकी

अप्रत्यक्ष रूप से

एक वरिष्ठ पत्रकार से बोला नोटरी तुलसी डड़सेना ने कि मानहानि करूंगा सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज के लिए चोरी उल्टे सीनाजोरी ।

स्वीकार किया कहा कि घर का लड़का समझकर माफ़ कर देती यानि बेटे ने हुज्जत बाजी की यह मान रहे तब ही तो कहा माफ कर देती ब्रेकिंग क्यों 8/4/की रात पोस्ट किए।

 मुकदर्शक बने रहे नोटरी तुलसी डड़सेना पुत्र की कक्षा के अन्दर विष उगलने तक  ऐसा गुण्डा गिरी की भाषा मत बोलो मना नहीं किये

कलेक्टर उप पंजीयक जिला पंजीयक अधिवक्ता संघ हर ब्यूरो चीफ सम्पादक पत्रकारों  तक जानकारी दी जा रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad