Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 11, 2026

कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर पश्चिम डीसीपी से की सौजन्य मुलाकात।

 कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर पश्चिम डीसीपी से की सौजन्य मुलाकात।



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।


रायपुर-कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन, रायपुर के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने आज रायपुर पश्चिम के डीसीपी श्री संदीप पटेल, आईपीएस से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात रायपुर पश्चिम क्षेत्र में संचालित पुलिस व्यवस्थाओं, समाज में बढ़ते नशे पर प्रभावी नियंत्रण तथा पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से की गई।


संस्था के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ डीसीपी श्री संदीप पटेल  से भेंट कर उन्हें नवीन पदस्थापना हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


इस अवसर पर संस्था की ओर से श्री संदीप पटेल  का श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। संस्था ने आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में रायपुर पश्चिम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा प्राप्त होगी।


इस विशेष अवसर पर संस्था की डायरेक्टर श्रीमती सविता गुप्ता, श्रीमती ज्योति शुक्ला, श्रीमती प्रियंका पांडेय, मेंटर श्री अविनाश अग्रवाल, ऑफिस इंचार्ज श्री अशोक कुमार, श्रीमती सिमरन कौर सहित संस्था के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


अंत में संस्था द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad