बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का फरार आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
धमतरी - पचहत्तर वर्षीया बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म कर दो माह से फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कुरूद पुलिस ने घेराबंदी कर रायपुर से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये एसडीओपी कुरूद श्रीमति रागिनी मिश्रा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया द्वारा थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि विगत माह 17 फरवरी को आरोपी द्वारा उसकी लगभग 75 वर्षीय वृद्ध सास के साथ दुष्कर्म जैसा गंभीर अपराध किया गया। जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 64 , 332(ख) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के कथनों को विधिवत दर्ज किया गया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं घटनास्थल का सूक्ष्म एवं गहन निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य सावधानीपूर्वक संकलित किये गये। घटना के पश्चात आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। आरोपी की लगातार की जा रही पता तलाशी के दौरान आरोपी के रायपुर में होने की सटीक सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर फरार आरोपी को रायपुर से धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से कुरूद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाम्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में कुरूद थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा। धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि महिला संबंधी अपराधों सहित सभी गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध इसी तरह से कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा।
गिरफ्तार आरोपी -
सूर्या सिसोदिया (पारधी) उम्र 26 वर्ष निवासी - झांकी , थाना अभनपुर , जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.