प्राणघातक हमला करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - रंजिश के चलते घर में घुसकर प्राणघातक हमला करने के आरोपी को बिर्रा थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार बीती रात्रि तीन बजे आरोपी शांति लाल ने ग्राम गतवा निवासी संतोष साहू के पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान से होते हुये संतोष साहू के घर का छत में लगा दरवाजा मे लगा ताला को आरी- ब्लेड से काटकर घर के भीतर प्रवेश किया। जो अपने साथ हत्या जैसे जघन्य घटना कारित करने के लिये सुनियोजित हथियार लेकर गया था। रंजिश के चलते बदले की भावना से वह संतोष साहू एवं ओमप्रकाश साहू के हत्या करने के आशय से लगातार प्राणघातक हमला किया। हमले से आहतों के शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोट आयी जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप (रापुसे.) के कुशल मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्रीमती सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में तत्काल बिर्रा पुलिस स्टॉफ घटनास्थल रवाना होकर आरोपी शांति लाल को अभिरक्षा में लिया। साथ ही आरोपी के प्राणघातक वार से गंभीर रूप से घायल संतोष साहू एवं ओमप्रकाश साहू के उचित ईलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनीडीह ले जाकर उपचार कराया गया। घायलों की स्थिति को देखते हुये चिकित्सक द्वारा हायर सेंटर रिफर किया गया। प्रकरण की गंभीरता का आकलन करते हुये विवेचना क्रम के समस्त साक्ष्यो का संकलन एवं घटना के समस्त पहलू व घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण क्राईम यूनिट प्रभारी जांजगीर द्वारा बिर्रा पुलिस के साथ मौके पर जाकर किया गया। आरोपी शांतिलाल कटकवार के निशान देही पर हत्या के प्रयास में प्रयुक्त कुल्हाड़ी , गंड़ाशा , धारदार नुकीला बिन्हा , ट्रेक्टर के लोहे की नांगर पट्टी को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना बिर्रा पुलिस ने आरोपी को धारा 296 ,115(2) , 351(3) , 109(1) , 331(6) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में फॉरेंसिक क्राईम यूनिट टीम प्रभारी जांजगीर सुश्री सृष्टि राय एवं थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू , सउनि नरेन्द्र शुक्ला , सउनि टी.आर. जांगड़े , प्रधान आरक्षक गौतम गोविन्द पाण्डेय , आरक्षक रघुवीर यादव , दीपक तिवारी , लक्ष्मीनारायण कश्यप एवं रामसाय साहू का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
शांति लाल कटकवार उम्र 34 वर्ष निवासी - सिलादेही , थाना - बिर्रा , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.