Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 8, 2026

दावनबोड़ में ‘महिला कमांडो’ का गठन, नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ महिलाओं ने संभाली कमान

 दावनबोड़ में ‘महिला कमांडो’ का गठन, नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ महिलाओं ने संभाली कमान




बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दावनबोड़ की महिलाओं ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर सशक्त पहल की है। गांव में अवैध शराब बिक्री, जुआ और चौक-चौराहों पर शराब सेवन कर हुल्लड़ मचाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यहां की महिलाओं ने “महिला कमांडो” संगठन का गठन किया है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य गांव को नशा मुक्त बनाना और सामाजिक वातावरण को बेहतर करना है।

महिला कमांडो संगठन की अध्यक्ष रामबाई तुरकिया ने बताया कि संगठन के गठन के बाद से ही प्रतिदिन 50 से अधिक सक्रिय महिलाएं गांव में अलग-अलग समूह बनाकर नियमित गश्त कर रही हैं। महिलाएं सुबह और शाम के समय चौक-चौराहों, गलियों और संदिग्ध स्थानों पर नजर रखती हैं। उनके इस प्रयास से गांव में अवैध गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण देखने को मिल रहा है और लोगों के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

इस अभियान को मजबूती देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम भी दावनबोड़ पहुंची। टीम ने महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि किस प्रकार वे कानूनी रूप से गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठा सकती हैं और प्रशासन से सहयोग ले सकती हैं।

वहीं, एसडीओपी तारेश साहू और भाटापारा थाना प्रभारी पटेल ने भी गांव पहुंचकर महिला कमांडो के कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने महिलाओं के साहस और जागरूकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस अभियान में पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग और सुरक्षा प्रदान करेगा।

गांव के जनप्रतिनिधियों का भी इस अभियान में विशेष योगदान देखने को मिल रहा है। सरपंच, पंच और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता महिलाओं के साथ मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे यह आंदोलन और अधिक प्रभावी बनता जा रहा है।

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल कम ही देखने को मिलती है, जहां महिलाएं स्वयं आगे आकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मोर्चा संभालें। दावनबोड़ की महिलाओं की यह पहल न केवल गांव में सकारात्मक बदलाव ला रही है, बल्कि अन्य गांवों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनती जा रही है।


CNI News सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad