बोर्ड परीक्षा के बीच जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू पहुंचे स्कूल, छात्राओं का बढ़ाया हौसला
सिमगा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के मनोबल को मजबूत करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय दामाखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा दे रही छात्राओं से मुलाकात की।
इस दौरान परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल देखने को मिला। जनपद सदस्य श्री साहू ने परीक्षा के बीच समय निकालकर छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनसे परीक्षा के प्रश्नपत्र, तैयारी तथा अनुभव के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन इसे तनाव के बजाय आत्मविश्वास के साथ देना चाहिए।
उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को और मजबूत बनाना जरूरी है।
श्री साहू ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ परीक्षा दें, सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। उनके इस प्रोत्साहन से छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर जरूरी मार्गदर्शन दिया और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.