शासकीय राशि गबन करने का फरार आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - शासकीय राशि को गबन करके शासन को क्षति पहुंचाने वाले शिक्षा विभाग के फरार कर्मचारी को थाना कोटा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमति नुपूर उपाध्याय ने अरविन्द तिवारी को बताया गत माह 03 मार्च को प्रार्थी नरेंद्र प्रसाद मिश्रा थाना उपस्थित में होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नवल सिंह पैकरा लेखपाल/सहायक ग्रेड टू एवं देवेंद्र कुमार पालके भृत्य विकास खंड कोटा के द्वारा शासकीय कर्मचारी होते हुये शासकीय राशि सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक 2504422 रुपये एवं मार्च 2025 से नवंबर 2025 तक 457800 रुपये की राशि वेतन को कूट रचित कर कुल 2962222 रुपये आहरण कर शासकीय राशि का गबन किया है। रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध धारा 316(5) , 318(4) , 338 , 336(3) , 340(2) , 3(5) बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण के फरार आरोपीगण नवल सिंह पैकरा एवं देवेंद्र कुमार पालके को गिरफ्तार करने हेतु आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर रेड कार्यवाही किया गया तथा आरोपियों के पर तलाश हेतु साइबर सेल बिलासपुर से आरोपियों के मोबाइल का लोकेशन जानने हेतु लगातार सीडीआर. प्राप्त कर आरोपियों की लगातार पतातलाश किया जा रहा था। आरोपी देवेंद्र कुमार पालके के बारे में सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी देवेंद्र कुमार पालके को गिरफ्तार कर मेमोरेंडम कथन लिया गया , जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोटा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी नवल सिंह पैकरा की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव और आरक्षक धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -
देवेंद्र कुमार पालके पिता स्व. गुलाबचंद पालके उम्र 38 वर्ष निवासी - धरमपुरा वार्ड क्रमांक 14 , करगी रोड कोटा , थाना - कोटा , जिला - बिलासपुर (बिलासपुर)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.