नवीन सोसायटी सहसपुर का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों में उत्साह
खैरागढ़। साल्हेवारा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में नवीन सोसायटी सहसपुर (पं. क्रं. 17) का विधिवत वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से श्री मन्नू मरकाम (क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं सभापति), अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री शत्रोहन साहू, मंडल अध्यक्ष श्री ललित सोनी, सेवा सहकारी समिति नचनिया के प्राधिकृत अधिकारी श्री मनोज अग्रवाल, मंडल महामंत्री श्री संतोष ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रीमति सकुन यदु, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्री गोपी बंजारे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अलावा जनपद सदस्य प्रतिनिधि पवार सिंह मेरावी, मंडल मंत्री ओमलाल साहू एवं सुनीता साहू, पूर्व जिला मंत्री आसमीर खान, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला भाजयुमो मंत्री सतीष वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री उमेश मरकाम एवं करण पटेल, तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
ग्राम पंचायत स्तर पर भी व्यापक सहभागिता देखने को मिली, जिसमें संतोष पांचे (सरपंच प्रतिनिधि, सरोधी), जीवन झारिया (सहसपुर), ढाल सिंह धुर्वे (गोलरडीह), तुला राम जंघेल, तारा बाई यादव, राजेश कुमार साहू, डॉ. हेमराज भीमटे, कमल मेरावी एवं हेमराज झरिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नवीन सोसायटी के प्रारंभ से क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और सहकारी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति ने इस पहल के प्रति उनके विश्वास और उत्साह को दर्शाया।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.