व्याख्याता देउकराम ध्रुव को दी गई भव्य विदाई
महासमुंद। शासकीय हाई स्कूल अरंड में पदस्थ व्याख्याता - हिंदी श्री देउकराम ध्रुव की अधिवार्षिकी 30 मार्च 2026 को पूर्ण होने के फलस्वरुप दिनांक 13 अप्रैल 2026 को विदाई सह सम्मान समारोह का संकुल स्तरीय गरिमामयी आयोजन ग्राम अरंड के हाई स्कूल प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री देउक राम ध्रुव जी अपनी धर्म पत्नी श्रीमती दुलारी बाई ध्रुव के साथ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अरंड के सरपंच श्री डिगंबर पटेल, उपसरपंच श्री युवराज पटेल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कार्तिक राम पटेल ,संकुल प्राचार्य श्री एन पी तिवारी, श्रीमती सुशीला मांझी सरपंच -खुटेरी ,श्रीमती शशि दीवान सरपंच -नयापारा, श्री देवराज ठाकुर पूर्व सरपंच ,श्री शिवचरण ध्रुव ग्राम प्रमुख,गंगाराम निर्मलकर, श्री आसाराम पटेल उप सरपंच मोहदा, श्री मंशाराम बरिहा सदस्य ,श्री देवी सिंह ठाकुर सेवानिवृत शिक्षक ,श्री अमर सिंह पटेल व्याख्याता -आहरण संवितरण केंद्र कन्या शाला पिथौरा, श्री कौतुक पटेल- पूर्व समन्वयक की गौरवमयी उपस्थिति रही। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अतिथियों का स्वागत किया गया एवं पूर्व माध्यमिक शाला अरंड के छात्राओं द्वारा आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता श्री सोनसाय पटेल द्वारा सेवानिवृत्त व्याख्याता ध्रुव जी के जीवनी एवं सेवा काल पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय में उनके योगदान की सराहना किया गया। संकुल प्राचार्य श्री तिवारी जी ने 40 वर्षों से अधिक सुदीर्घ सेवा काल को सफलतापूर्वक निर्वहन करने पर बधाई दिया गया। श्री शिवचरण ध्रुव जी ने सेवानिवृत्त व्याख्याता के सरल, सहज जीवन और गुरु की महिमा का बखान रामायण की चौपाइयों के माध्यम से किया। संकुल के सभी शिक्षकों , विद्यार्थियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों के द्वारा सम्मानपूर्वक शाल, श्रीफल ,रजत प्रतिमा ,वस्त्र ,धार्मिक ग्रंथ ,छत्ता आदि भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री देउकराम जी के साथ उनके सुपुत्र खिलावन ध्रुव , भाई महेश कुमार ध्रुव ,दरसराम ध्रुव सहित उनका पूरा परिवार अपनी उपस्थिति से उत्साहवर्धन करते रहे। स्वागत ,भेंट से अभिभूत ध्रुव जी ने उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के लिए सबके प्रति आभार व्यक्त किया और अपने निज निवास ग्राम बरतुंगा में भोज का नेवता दिए। विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री शंभू शंकर मिश्रा जी ग्राम की शोभायात्रा में पहुंचकर सम्मानित किये।
कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक श्री जयराम पटेल एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक श्री डोलामणी साहू जी द्वारा किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह के आयोजन में केंद्रीय भूमिका में संकुल समन्वयक श्री रोहिणी कुमार देवांगन जी रहे। आयोजन को सफल बनाने में हाई स्कूल अरंड के समस्त स्टाफ व्याख्याता श्री प्रदीप कर, शिक्षक गण श्रीमती लोकेश्वरी साहू ,श्री टीकम पटेल ,श्री नाथूराम साहू कुमारी क्षमा निषाद, गेंदराम विश्वकर्मा, संकुल के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक गण श्री पालेश्वर पटेल, श्री सियाराम साहू, श्री नकुल राम साहू, श्रीमती गंगा पैकरा, श्रीमती रेहाना बानो ,श्री विश्वनाथ मांझी ,श्री डीगमलाल साहू ,श्री अभिनंदन नाग, श्री नरसिंह पटेल ,श्रीमती कुमुदिनी बरिहा, श्रीमती प्रभाकिरण ,श्रीमती अर्चना पटेल ,श्रीमती फूल कुँवर पटेल ,श्री शैलेंद्र सिन्हा, श्री नारायण बारीक ,श्रीमती गौरी पटेल सहित संकुल के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.