Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 22, 2026

पोषण पखवाड़ा, हथबंद में जागरूकताऔर स्वास्थ्य संवर्धन के विविध कार्यक्रम आयोजित

 पोषण पखवाड़ा, हथबंद में जागरूकताऔर स्वास्थ्य संवर्धन के विविध कार्यक्रम आयोजित



बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर की गई, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिमगा जनपद की सभापति श्रीमती अंजू पटेल, सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, ऋषिकांत पटेल, मूलचंद टंडन, संतराम ध्रुव का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत के बाद कार्यक्रम को आगे प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय स्तर के अधिकारी द्वारा पोषण पखवाड़ा की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, शिशुओं एवं किशोरियों में कुपोषण को दूर कर स्वास्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा देना है। साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से बनाए गए पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।

यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग सिमगा के अंतर्गत सेक्टर सुपरवाइजर लक्ष्मी नायक के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर आयुर्वेद औषधालय से डॉक्टर नम्रता सिंघानिया द्वारा आयुर्वेद दवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व दवाई वितरण भी किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा दुबे, कादम्बनी शुक्ला, सुरेखा चतुरे, पायल चतुरे, सुशीला निषाद, ललिता जोगी, सक्रिय महिला सदस्य साधना मिश्रा, मंजू साहू, अंजनी देवदास सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे जनजागरूकता अभियानों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad