Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 15, 2026

ग्राम केशाल में भव्य रूप से हुआ नवीन पैक्स सोसायटी का शुभारंभ, किसानों को मिला सशक्तिकरण का नया आधार सहकारिता से समृद्धि की ओर कदम, किरण रविन्द्र वैष्णव का किसानों को प्रेरक संबोधन

 ग्राम केशाल में भव्य रूप से हुआ नवीन पैक्स सोसायटी का शुभारंभ, किसानों को मिला सशक्तिकरण का नया आधार



सहकारिता से समृद्धि की ओर कदम, किरण रविन्द्र वैष्णव का किसानों को प्रेरक संबोधन


छुरिया:-छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर में 515 नवीन पैक्स (PACS) सोसायटियों का ऐतिहासिक शुभारंभ किया गया। यह महत्वाकांक्षी पहल राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इसी क्रम में जिला राजनांदगांव के ग्राम केशाल में भी नवीन पैक्स सोसायटी का शुभारंभ अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

साथ ही इस अवसर पर भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री धनंजय साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्री ओमप्रकाश चंन्द्रवंशी, जनपद पंचायत सदस्य श्री बालमुकुंद कुंजाम, ग्राम के संरपंच श्रीमती सोनिया हिरेन्द चंन्द्रवंशी, भाजपा मंडल गैंदाटोला उपाध्यक्ष श्री कुमार साय साहू, समाजसेवी श्री तिलोचन साहू, श्री गजेन्द्र साहू, श्री पंचराम साहू, श्री महेश चंन्द्रवंशी, श्री चित्रांगण साहू उपसंरपंच जोशी लमती, श्री मनीष त्रिपाठी आईटी सेल मीडिया प्रभारी,श्री धनश्याम साहू पूर्व संरपंच, श्रीमती भगवती साहू, श्रीमती शैलेन्द्री सिन्हा, श्री अजय कुमार साहू संरपंच गर्रापार, श्रीमती गोमती साहू संरपंच जोशी लमती, श्री बिसरू राम चंद्रवंशी संरपंच पठानढोरगी, श्री प्यारेलाल मंडावी संरपंच कोलिहालमती, श्री नारायण साहू ग्रामीण अध्यक्ष, श्री कमलकांत चंन्द्रवंशी ग्राम पटेल, श्री डोमेन्द सिंग अध्यक्ष समिति केशाल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि पैक्स सोसायटी किसानों की आर्थिक उन्नति का मजबूत आधार बनेगी, जिसके माध्यम से खाद-बीज वितरण, सुलभ ऋण सुविधा, समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी, भंडारण एवं अन्य सहकारी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा “अंत्योदय” की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

नवीन पैक्स सोसायटियों की स्थापना से आसपास के गांवों के किसानों को कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे गांवों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, किसानों एवं जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया।

इस अवसर पर श्री रामेश्वर, श्री बिहारी राम,श्री महेश चंन्द्रवंशी, श्री भूषण साहू, श्री कुंवल राम धनकर, श्री संजय कुमार, श्री भोलाराम साहू, श्री यादव राम साहू, श्री राजेश साहू समेत गांवों के किसान भाई-बहन, युवा साथी, जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad