जिला सिवनी मध्यप्रदेश
पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी का माल बरामद
सी एन आई न्यूज सिवनी लखनादौन पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील मेहता के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में
लखनादौन पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और सटीक रणनीति का परिचय देते हुए क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है।पिछले कुछ दिनों से इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क था। मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने नरसिंपुर जिला के गोटेगांव से तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर चोरी गया मसरूका जप्त करने में लखनादौन पुलिस ने सफलता प्राप्त की प्रार्थी राहुल राजपूत ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 09/04/26 को धूमा में काम कर रहा था करीब शाम 05/35 बजे मुझे मेरी माँ काशी राजपूत ने फोन किया और बतायी कि घर में चोरी हो गई है फिर मै धूमा से घर आया और देखा कि घर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर के दरवाजे खुले हुए थे जो मैने अंदर जाकर देखा तो घर की अलमारी भी खुली हुई थी अलमारी के ड्राज में रखे नगदी 25000/रूपये एवं 02 सोने की अंगूठी व एक जोडी कान की सोने की बाली गायब थी जो काई अज्ञात व्यक्ति मेरे सूने घर में घुस कर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर पतारसी की गई । संदेही सददाम उर्फ इमरान खान पिता अनवर अली उम्र 32 साल निवासी नूरी मोहल्ला गोटेगांव जिला नरसिंहपुर पर संदेह होने पर प्रकरण के संबंध में हिकमा अमली से पूछताछ करने पर दिनांक 09/04/26 को अपने दो साथी,अजीत खान पिता मजिद खान उम्र 28 साल निवासी कटकुली गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, चंद्रप्रकाश सिलावट पिता इंदर सिलावट उम्र 22 साल निवासी ग्राम छिंदौरी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के साथ चोरी करना जुर्म स्वीकार किये आरोपियों से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात सोने सोने की 02 अंगूठी, 02 कान की बाली,एक चांदी का सिक्का, चांदी का चूडा व नगदी सहित कुल 75000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी सद्दाम आदतन बदमाश है जिसके विरूद्व अलग अलग जबलपुर नरसिंहपुर सिवनी एवं अन्य जिलो के विभिन्न थानो चोरी के 21/22 अपराध दर्ज है। आरोपी दिन के समय सूने मकानो में रैकी कर ताला तोड कर चोरी करने का आदि है । गिरफतार आरोपी-01-सददाम उर्फ इमरान खान पिता अनवर अली उम्र 32 साल निवासी नूरी मोहल्ला गोटगांव जिला नरसिंहपुर 02- अजीत खान पिता मजिद खान उम्र 28 साल निवासी कटकुली गोटेगांव जिला नरसिंहपुर
03- चंद्रप्रकाश सिलावट पिता इंदर सिलावट उम्र 22 साल निवासी ग्राम छिंदौरी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है कीमती आभूषण सोने और चांदी के गहने नकदी जप्त सहित कुल कुल 75000/- रूपये हजार रूपये । पेशावर चोर गिरोह को पकड़ने में निरीक्षक के.पी धुर्वे, सउनि विश्वरंजन रघुवंशी, सउनि देवेन्द्र जैसवाल, आरक्षक धनेश्वर यादव,ओ.पी धुर्वे शिवम बघेल, सूरज मेहरा, दीपेश मेहरा, विशेष भूमिका रही
इस टीम की सराहना है
पुलिस अधीक्षक (SP) ने इस सफलता के लिए थाना प्रभारी और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। हमारी टीम ने दिन-रात एक करके इस गिरोह को पकड़ा है। अपराधियों में कानून का खौफ होना जरूरी है और हम जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं
जनता की प्रतिक्रिया इस
स्थानीय निवासियों और व्यापार ने लखनादौन पुलिस का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत होगा। पुलिस का यह मानवीय और सतर्क चेहरा वास्तव में समाज के लिए एक प्रेरणा है। सुरक्षित समाज की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.