दिनांक – 27 मई 2026
जिला – विदिशा
कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — 01 वर्ष से फरार ब्राउन शुगर मामले का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लगभग 01 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस की कार्रवाई:
थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 317/25 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्व में ब्राउन शुगर के मामले में वांछित था तथा लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी:
उत्तम राजपूत पिता दशरथ सिंह राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी गांधी चौक नीमताल, विदिशा।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:
गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज रहे हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक राम मनोहर इमने, सउनि मुकेश ठाकुर, आरक्षक राघवेन्द्र सिकरवार, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक नीलेश धाकड़, आरक्षक आनंद गौतम, आरक्षक नीलेश साहू एवं आरक्षक शिशुपाल दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
विदिशा पुलिस की अपील:
विदिशा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.