मोहभट्टा में 10 लाख की सीसी रोड का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहभट्टा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सांसद निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गोविन्द वर्मा, जनपद सदस्य असवानी झग्गर पाल, ग्राम सरपंच महेन्द्र कुमार वर्मा (विक्की), उप सरपंच सूर्या टंडन, पंच सरस्वती साहू, मंजू धुरू, दिनेश वर्मा सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक धनाऊ वर्मा, समलिया वर्मा, घासी धुरु, बेदराम वर्मा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के समय होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
भूमि पूजन के बाद उपस्थित लोगों ने निर्माण कार्य गुणवत्ता और समय सीमा में पूरा होने की अपेक्षा जताई। ग्राम पंचायत मोहभट्टा के सरपंच महेन्द्र कुमार वर्मा (विक्की) ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.