अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशने के आरोपी को थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया थाना पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लाल शर्ट पहनकर बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानों का पालन करते हुये घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र बिश्नोई बताया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा एवं बिक्री रकम 1500 रुपये बरामद किया गया। मामले में थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 299/2026 धारा 8(ग) , 15(बी) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
महेंद्र बिश्नोई उम्र 24 वर्ष निवासी - नोकड़ा (गोदारा) , थाना - भोजासार , जिला - फलोदी (राजस्थान) हाल पता स्कूल चौक बोरसी।
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय अथवा तस्करी संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.