वाधवा हॉस्पिटल मैत्री नगर , रायपुर में महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ और उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर - राजधानी रायपुर के वाधवा हांस्पिटल में महादेव घाट व्यापारी कल्याण संघ एवं उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 107 लोगों ने निशुल्क जांच और दवाई प्राप्त की ।
रायपुर शहर सुंदर नगर मार्ग स्थित वाधवा हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमर वाधवा के सहयोग से शिविर में आमजनों ने सामान्य जांच,बी.पी. शुगर जांच,नेत्र जांच, डेंटल जांच लगभग 100 से अधिक लोगों ने कराई। यह शिविर महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ एवं उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाऊंडेशन रायपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें शामिल होकर लोगों ने जांच कराई। जांच के उपरांत दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई वाधवा हॉस्पिटल की टीम में डॉक्टर लेखेश्वर यादव, डॉक्टर अरुणेश गोरहा ,डॉक्टर कुमेश साहू, डॉक्टर मोनिका सिंह ,संजू बेंजामिन ने मरीजों की जांच की । नर्सिंग स्टाफ दीपक साहू ,लिप्सिता जेना, राजेश्वरी बाग ,जिला कश्यप ,काजल तांबे ने पूर्ण सहयोग प्रदान कर शिविर को सफलता दिलाई। अस्पताल के एडमिन विजय मौर्य डॉक्टर संग्राम साहू सुपरीटेंडेंट का पूरा मार्गदर्शन सहयोग रहा महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ एवं उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष विमल बाफना, विनोद जैन, प्रशांत भागवत ,वैभव सालुंखे, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार तिवारी, सुहास पांडे ,सुवर्णा शेकदार ,नलिनी पदमा उपाध्याय उपस्थित होकर शिविर में सहयोग प्रदान किया और शिविर को सफल बनाया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.