गौड़ ब्राह्मण समाज की पहल, रेल्वे स्टेशन में 25 मई से 15 जून तक जल सेवा का निर्णय।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर - शहर की अग्रणी समाज सेवा संस्था श्री गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा 25 मई से 15 जून तक रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 एवं 6 में प्रतिदिन यात्रियों को शीतल जल प्रदान किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा ने समाजजनों से अपील की है कि इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने बताया कि समाज के आवेदन पर स्टेशन प्रबंधक रायपुर ने समाज को रेलवे प्लेटफॉर्म में 25 मई से 15 जून तक जल सेवा करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसी कड़ी में 25 मई को श्री गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 5 एवं 6 में दोपहर 12 बजे से जल सेवा प्रारंभ की जाएगी ।प्रतिदिन 50 केन शीतल जल का वितरण किया जाएगा।
विनीत
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था परिवार रायपुर


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.