समाचार
भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़
बालोद जिले में अवैध काम करने वालो के हौसले बुलंद, जनसमस्या निवारण सिविर में शिकायत के बाद अवैध भट्ठों पर कार्यवाही के बाद , झूठे केस में शिकायत कर्ताओं को फसाया
बालोद। बालोद जिले में अवैध काम करने वाले इतने सक्रिय है की कोई इनका बाल भी बाका नहीं कर सकता है, और कोई पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता इन अवैध कामो का उजागर करता है तो उसको झूठे केस में फ़साने का काम किया जाता है। ताजा मामला गुण्डरदेही थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आ रहा है।
जहाँ क्षेत्र के दो समाज सेवी जो मीडिया संस्थानों से भी जुड़े हुए है उनके द्वारा लगातार क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ, सट्टा, दारु, गांजा, अवैध ईट भट्ठा, नादियों से रेत चोरी सहित अन्य ग़लत कामो का ख़बर प्रकाशन और संबंधित अधिकारियो को जानकारी देकर अवैध कामो को बंद करवाने का प्रयास करते आ रहे है, जिससे क्षेत्र में अवैध काम करने वालो में काफ़ी नाराज़गी है।
सुसाशन सिविर में शिकायत के बाद अवैध ईट भट्ठा पर हुई थी कार्यवाही, ख़बर प्रकाशन के बाद, झूठे केस में पत्रकारो को फसाया
गुण्डेरदेही और अर्जुन्दा तहसील क्षेत्र के गुरेदा तिलखैरी सिकोला सहित अन्य गाँवो में संचालित अवैध ईट भट्ठा जिससे राहगीरो और ग्रामीणों को आने जाने में काफ़ी परेशानी होती थी, जिसकी शिकायत जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया था।
जिसमे जाँच के बाद कार्यवाही भी हुआ है, जिससे आक्रोशित भट्ठा संचालकों के द्वारा शिकायत करताओ के ऊपर झूठा आरोप लगाकर थाना गुण्डरदेही में FIR दर्ज किया गया है। जिससे छेत्र के मीडिया संस्थानों से जुड़े लोगो में काफ़ी नाराज़गी है।
पीड़ित भारत साहू ने सभी आरोपों को बे बुनियाद बताया, उन्होंने कहा की लगातार हो रहे कार्यवाही से अवैध काम करने वालो में आक्रोश के चलते मुझे फ़साया गया है। मैं मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के साथ साथ समाज सेवी भी हूँ, इसलिए ये लोग षड्यंत्र पूर्वक मुझे झूठे केस में फ़सा रहे है। मै हमेशा ग़लत कामो का विरोध करता रहूँगा।
पीड़ित चंदन पटेल ने बताया की आज के इस कलयुग के जमाने में सच्चाई के रास्ते और अवैध कामो का विरोध करने वालो को हमेशा ठोकर मिलता है। ग्राम गुरेदा तिलखैरी सिकोला सहित अन्य गाँवो में संचालित अवैध ईट भट्ठा जिससे ग्रामीणों और राहगीरो को आने जाने में काफ़ी परेशानी होती थी, जिसका जन समस्या निवारण शिविर में शिकायत के बाद भट्ठों पर कार्यवाही हुआ था, जिससे बौखलाकर सभी अवैध भट्ठा संचालक इकट्ठा होकर फ़साने के उद्देश्य से थाने में झूठा एफआईआर दर्ज कराया है। जो बेबुनियाद है। मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से यह पूरा षड्यंत्र रचा गया है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.