Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 30, 2026

देहात बासौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी की बाइक एवं पूर्व में हुई लूट के जेवर जप्त, अनुमानित कीमत ₹1.10 लाख, आरोपी गिरफ्तार


दिनांक : 29 मई 2026

जिला : विदिशा


देहात बासौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी की बाइक एवं पूर्व में हुई लूट के जेवर जप्त, अनुमानित कीमत ₹1.10 लाख, आरोपी गिरफ्तार



पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर से हुई मोटर साइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर साइकिल सहित लूट के जेवर बरामद किए गए हैं।


घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 19.05.2026 को थाना क्षेत्र के नवीन न्यायालय परिसर से मोटर साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 237/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मशरूका की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।


पुलिस टीम द्वारा गंजबासौदा कस्बे में लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र उर्फ जित्तू पिता रामस्वरूप निवासी घटेरा थाना त्योंदा जिला विदिशा, हाल निवासी करैया खेड़ा रोड विदिशा की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिसके आधार पर चोरी गई बाइक बरामद की गई।


पूछताछ में आरोपी के थाना गुलाबगंज क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व में हुई लूट की घटना में संलिप्त होने के तथ्य भी सामने आए हैं। उक्त प्रकरण में थाना गुलाबगंज पुलिस द्वारा आरोपी का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा उससे अन्य गंभीर अपराधों के खुलासे की संभावना है।


जप्तशुदा सामग्री:

एक मोटर साइकिल कीमत लगभग ₹90,000

लूट के जेवर सहित कुल मशरूका लगभग ₹1,10,000


गिरफ्तार आरोपी:

जीतू उर्फ जितेंद्र उर्फ जित्तू पिता रामस्वरूप निवासी घटेरा थाना त्योंदा जिला विदिशा, हाल निवासी करैया खेड़ा रोड विदिशा (म.प्र.)


सराहनीय भूमिका:

उप निरीक्षक जय कुमार सिंह थाना प्रभारी थाना देहात गंजबासौदा, प्रधान आरक्षक बैजनाथ यादव, प्रधान आरक्षक चंद्रभान साहू, आरक्षक रामनिवास मीना, आरक्षक राहुल झा एवं आरक्षक प्रकाश अम्लियार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad