सुशासन तिहार - ग्राम पंचायत भुरसुदा (गुजरा) में आयोजन किया
तिल्दा नेवरा = सुशासन तिहार ग्राम पंचायत भुरसुदा के ग्राम गुजरा में शासन के निर्देशानुसार कल शुक्रवार दिनांक 29/05/2026 को चौथे शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर स्थल पर उपस्थित हुए ।
शिविर में मांग एवं शिकायत के कुल 706 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मांग एवं शिकायत मिलाकर 86 आवेदन का निराकरण किया गया एवं 620 आवेदन निराकरण हेतु लंबित हैं, जिसे आगामी 01 माह के भीतर निराकरण किया जावेगा।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल (मुख्य अतिथि), स्वाति वर्मा सभापति जिला पंचायत (विशिष्ट अतिथि), महेंद्र साहू प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, तथा डॉ. गौरव सिंह कलेक्टर रायपुर, श्री कुमार विश्वरंजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर, आशुतोष देवांगन SDM Tilda, रवि कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तिल्दा, सरोज वर्मा सरपंच भुरसुदा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि बेतल साहू एवं समस्त 21 पंचायतों के सरपंच तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। साथ ही समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की त्रैमासिक पत्रिका "दीदी मन के गोठ" का विमोचन माननीय मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर जिला रायपुर द्वारा किया गया।
शिविर में निम्नानुसार सामग्री / चेक वितरण किया गया:
पशु चिकित्सा विभाग - 05 मिनरल मिक्चर वितरण किया गया।
PMAY (प्रधानमंत्री आवास योजना) - 02 हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) - तहत 05 लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र एवं 05 को चेक वितरण किया गया। 03 महिला सदस्यों को इंटरप्राइज फाइनेंस का चेक वितरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग - 05 को आयुष्मान कार्ड एवं 03 हितग्राहियों को ग्रीन पालना आदि
वितरण किया गया।
कृषि विभाग - 05 हितग्राहियों को ढेंचा एवं मुंग 05 हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया।
MNREGA (मनरेगा) - 12 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरण किया गया।
राजस्व विभाग - आय-जाति प्रमाणपत्र एवं स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया।
श्रम विभाग - 10 हितग्राहियो को श्रम कार्ड का वितरण किया गया।
खाद्य विभाग - 05 राशन कार्ड एवं 02 उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन वितरण किया गया।
समाज कल्याण विभाग - 03 हितग्राहियों को छड़ी वितरण किया गया।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.