Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 11, 2026

राष्ट्र संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री की पुकार का पेंशनर्स महासंघ ने किया स्वागत त्याग, संयम और स्वदेशी ही आज सच्ची देशभक्ति — वीरेन्द्र नामदेव, 20 मई को विमतारा भवन रायपुर में होगी विशेष चर्चा ।

  राष्ट्र संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री की पुकार का पेंशनर्स महासंघ ने किया स्वागत



 त्याग, संयम और स्वदेशी ही आज सच्ची देशभक्ति — वीरेन्द्र नामदेव,


20 मई को विमतारा भवन रायपुर में होगी विशेष चर्चा ।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर -विश्व के बदलते हालात, युद्ध जैसे तनावपूर्ण वातावरण और वैश्विक आर्थिक संकट की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से संयम, मितव्ययता एवं स्वदेशी अपनाने की गई भावनात्मक अपील का भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने हृदय से स्वागत किया है। महासंघ ने कहा है कि यह केवल एक सरकारी सलाह नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में प्रत्येक भारतीय के लिए कर्तव्य और संकल्प का संदेश है।

महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी एवं प्रवीण कुमार त्रिवेदी, संगठन मंत्री टी पी सिंह, रायपुर संभाग अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा, रायपुर जिला अध्यक्ष आर जी बोहरे तथा सचिव ओ डी शर्मा ने  आज जब पूरा विश्व अस्थिरता और संकट के दौर से गुजर रहा है, तब भारत को मजबूत बनाए रखने के लिए हर नागरिक का छोटा-सा त्याग भी राष्ट्रसेवा बन जाता है।

महासंघ ने प्रधानमंत्री द्वारा डीजल, पेट्रोल एवं गैस के उपयोग में मितव्ययता बरतने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने, एक वर्ष तक सोने की खरीदी सीमित रखने तथा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील को देश की आर्थिक सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है।


प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि देश केवल सीमाओं पर लड़ने वाले सैनिकों से ही मजबूत नहीं होता, बल्कि घर-घर में रहने वाले जिम्मेदार नागरिकों के त्याग, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से भी मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की वह शक्ति हैं जिनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से परिवारों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है।


नामदेव ने कहा है कि “आज आवश्यकता इस बात की है कि देश का हर बुजुर्ग अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ी को यह सिखाए कि राष्ट्र सबसे पहले है। यदि हम थोड़ी बचत करें, स्वदेशी अपनाएं और अनावश्यक खर्चों से बचें, तो यह भी देश की सेवा ही है। संकट के समय त्याग ही सच्ची देशभक्ति का सबसे बड़ा प्रमाण होता है।”


उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा से “राष्ट्र प्रथम” की भावना पर आधारित रही है। जब देश पर कठिन समय आता है, तब भारत का सामान्य नागरिक भी असाधारण योगदान देने का सामर्थ्य रखता है। आज आवश्यकता एकजुट होकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की है।


महासंघ ने प्रदेश के हजारों पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के सभी वर्गों से प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित में सहयोग करने की अपील की है।


भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की आगामी प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 20 मई 2026 को विमतारा भवन, शांतिनगर, रायपुर में आयोजित होगी, जिसमें वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं देशहित में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका पर विशेष चर्चा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad