साहू समाज बलौदाबाजार में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन, शिक्षा व युवा मार्गदर्शन पर विशेष जोर
बलौदाबाजार। दिनांक 10/05/2026 रविवार को साहू समाज भवन बलौदाबाजार में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं युवा उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बच्चों एवं युवाओं के भविष्य को बेहतर दिशा देना तथा शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
बैठक में जिला स्तर पर कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित करने, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार हेतु प्रेरित करने तथा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष सम्मानित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी। समाज उत्थान के इन कार्यों को गति देने हेतु अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बच्चों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही मार्गदर्शन देकर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।
बैठक में सुनील कुमार साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज बलौदाबाजार, सुरेंद्र कुमार साहू शिक्षक,विजय कुमार साहू स्वास्थ्य विभाग,रीपू सूदन साहू स्वास्थ्य विभाग,तेजराम साहू स्वास्थ्य विभाग,संतोष साहू कलेक्ट्रेट,पूरनलाल साहू शिक्षा विभाग,गिरीश साहू शिक्षा विभाग, केशव कुमार साहू पशु चिकित्सा विभाग,रामनाथ साहू शिक्षा विभाग, चेतन राम साहू स्वास्थ्य विभाग,हेमंत कुमार साहू शिक्षा विभाग,राजेश कुमार साहू शिक्षा विभाग,बेनी राम साहू शिक्षा विभाग,मनोज कुमार साहू वन विभाग सहित बड़ी संख्या में समाज के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.