डूमर तालाब में बच्चों की प्रतिभा का हुआ सम्मान,
कर्म प्रथम चैरिटेबल फाऊंडेशन ने चित्रकला प्रतियोगिता व मेधावी विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन
दिनांक 10 मई 2026, दिन रविवार को कर्म प्रथम चैरिटेबल। फाऊंडेशन सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर के बजरंग चौक स्थित डूमर तालाब क्षेत्र में बच्चों हेतु एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, रचनात्मकता एवं सकारात्मक सोच के प्रति प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर उन प्रतिभाशाली बच्चों को संस्था द्वारा विशेष रूप से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रतिशत प्राप्त कर सफलता हासिल की। संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने एवं समाज का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।
संस्था ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है तथा समाज के अंतिम वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। कर्म प्रथम चैरिटेबल फाऊंडेशन भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक, शैक्षणिक एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
आज के इस विशेष कार्यक्रम में संस्था के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता, मेंटल सिमरन कौर, अविनाश अग्रवाल, चांदनी छुरा, डायरेक्टर सविता गुप्ता, शिमला अग्रवाल, पुष्पा निषाद, पुष्पा टांडी, पूनम रक्षित, वालंटियर रचित गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, तपेश कुमार, रोशनी चुरा एवं संस्था की पूरी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था ने सभी सहयोगियों, बच्चों, अभिभावकों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.