मुख्यमंत्री ने हम होंगे कामयाब 2.0, वेब पोर्टल लांच किया , पोर्टल पर पंजीयन कर आत्म निर्भर बनने युवाओं से अपील की , एक क्लिक सी रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर में स्टॉल अवलोकन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विकसित ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल को लांच किया।
इस वेब पोर्टल पर युवाओं को नियोक्ता, रिक्तियां, प्रशिक्षण की जानकारी सहित कैरियर मार्गदर्शन भी मिलेगा। युवा अपनी योग्यता और रूचि के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस वेब पोर्टल की सराहना करते हुए इसे जिला प्रशासन की अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओ को हुनरमंद बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है। अनेक योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं जिसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने ‘हम होंगे कामयाब वेब पोर्टल’ पर पंजीयन कर प्रशासन की इस पहल का लाभ उठाने युवाओं को प्रोत्साहित भी किया।
‘हम होंगे कामयाब 2.0’ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार किया गया एक वेब पोर्टल है। वर्तमान में पोर्टल में अब तक कुल पंजीकृत युवा 468, रिक्तियां 513 एवं 21 ट्रैड उपलब्ध है।
पोर्टल में नियोक्ता, उपलब्ध रिक्तियां, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विद्यार्थी एक ही पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। नियोक्ता में सीमेंट प्लांट से 75, रोजगार कार्यालय से 286, जिसमें राज्य के बाहर स्थित संस्थानों के 150 रिक्तियां सम्मिलित है। अपनी योग्यता और रूचि के अनुरूप युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। इस पोर्टल नियोक्ता (कंपनी) भी अपनी रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य युवाओं से प्रत्यक्ष संपर्क कर सकते हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.