Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 23, 2026

जिले में "मोबाइल फॉरेंसिक वाहन" का किया गया शुभारंभ. अब अपराध स्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की सुविधा. मोबाइल फॉरेंसिक वैन से अब न्यायिक प्रक्रिया में और तेजी आएगी.


सारंगढ़-बिलाईगढ़



जिले में "मोबाइल फॉरेंसिक वाहन" का किया गया शुभारंभ.



अब अपराध स्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की सुविधा.


 मोबाइल फॉरेंसिक वैन से अब न्यायिक प्रक्रिया में और तेजी आएगी.


जिले में कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।




 जिला पुलिस अधीक्षक परिसर में आज 'मोबाइल फॉरेंसिक वाहन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही 'डायल 112' के 10 नए वाहनों का भी शुभारंभ किया गया है, जिन्हें जिले के सभी थानों और चौकियों में तैनात कर दिया गया है।



इस दौरान कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे सहित जिला अभियोजन अधिकारीगण, फॉरेंसिक विभाग,अधिवक्ता संघ के सदस्य और पत्रकार गण उपस्थित रहे।


इस मोबाइल फॉरेंसिक वैन में रक्त नमूना परीक्षण किट, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण उपकरण, सीसीटीवी दृश्य सामग्री (फुटेज) निकालने की प्रणाली, उच्च क्षमता वाले लैपटॉप कंप्यूटर तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर लगाया गया है। साथ ही, रात्रि के समय साक्ष्यों को सुरक्षित और रिकॉर्ड करने के लिए इसमें उच्च क्षमता वाले (हाई-Resolution) कैमरे स्थापित किए गए हैं।


जिले में इस वैन का शुभारंभ होने से आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ त्वरित रूप से अपराध स्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्यों को नष्ट होने से बचा सकेंगे। इसके माध्यम से जैविक और डिजिटल नमूनों की प्राथमिक जांच मौके पर ही की जा सकेगी, जिससे न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने की प्रक्रिया और अधिक तेज व प्रभावी होगी।


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय भूषण पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में अपराध के तौर-तरीके बदल गए हैं, इसीलिए शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में भी काफी आधुनिक बदलाव आया है। पहले छोटे-छोटे फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच के लिए रायपुर या बिलासपुर जाना पड़ता था, परंतु अब घटना घटित होने के तुरंत बाद मौके पर ही साक्ष्य संग्रहण कर लिया जाएगा।


वहीं कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू ने बताया कि अक्सर न्याय में देरी होने का मुख्य कारण जांच में विलंब होना और रिपोर्ट का सही समय पर न मिल पाना होता है। अब इस फॉरेंसिक वाहन की उपलब्धता से जांच प्रक्रिया में गति आएगी और न्यायिक प्रक्रिया और तेज होगी।


इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती संतोषी ग्रेस, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू, रक्षित निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्रा और पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad