राजनांदगांव
पशु चोरी के मामले में थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
24 घंटे के पूर्व ही चोरी के 05 आरोपी गिरफ्तार।
02 आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अन्य धाराओं में हैं अपराध पंजीबद्ध।
चोरी किए गए 03 गाय एवं 01 भैंस तथा साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल सहित जुमला 96,000/- रूपये की संपत्ति जब्त ।
गिरफ्तार आरोपियों को भेजा जा रहा है न्यायिक रिमांड पर।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
1. किशन यादव पिता चमन उम्र 23 वर्ष,
2. तामेश्वर यादव पिता विजय यादव उम्र 20 वर्ष,
3. मिनेश यादव पिता राजाराम उम्र 45 वर्ष,
4. समीर यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 21 वर्ष उक्त सभी निवासी बंगाली चाल थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव एवं
5. सुनील यदु पिता प्यारेलाल उम्र वर्ष ग्राम सिंघोला चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
विवरण - प्रार्थी रुस्तम यादव पिता हृदयलाल यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 24.04.2026 को उसके द्वारा अपने मवेशियों को चरने के लिए छोड़ा गया था, जिनमें से 02 गाय एवं 01 भैंस वापस नहीं आए। संदेह के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें आरोपीगण जंगलपुर स्थित आरुगविला के पास से मवेशियों को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं बाबत रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।
उक्त रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 303, 3(5) bns का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 03 गाय एवं 01 भैंस को बरामद किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70,000/- रुपये है। साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल कीमती 20,000 एवं नगदी बिक्री रकम 6000/- रूपये जुमला 96,000/- रूपये की संपत्ति जब्त की गई। घटना में संलिप्त 05 आरोपियों को मामले में विधिवत आज दिनांक 01/05/2026 को गिरफ्तारी किया गया है, आरोपी तामेश्वर यादव एवं समीर यादव के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा आगे की विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना लालबाग के थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यदु, प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी आरक्षक संतोष श्रीवास्तव एवं लेखराम वर्मा का सराहनीय योगदान रहा है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.