भूपेंद्र वर्मा ने गहवई कुर्मी समाज का मान बढ़ाया
बेमेतरा - नवागढ़: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नादघाट के होनहार छात्र भूपेंद्र वर्मा ने 10वीं बोर्ड में 89% अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
सेमरिया निवासी संजू वर्मा के पुत्र भूपेंद्र ने अपनी मेहनत से न सिर्फ माता-पिता और गांव का, बल्कि पूरे गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज और नांदघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर केंद्रीय अध्यक्ष देवचरण वर्मा गुरुजी, केंद्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. मुकेश वर्मा, राज प्रधान तीरथ राम वर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष पुनीत वर्मा सहित सभी समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भूपेंद्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समाज के होनहार छात्र की इस सफलता से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी!!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.