तिल्दा-नेवरा,
मासूम के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार।
साहू समाज व कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला , तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक साथ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात ने पुरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। क्या है पुरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में -
तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेसर में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है,इस घटना के पश्चात पुरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आयी थी। इसी दौरान रात करीब 8 से 09 बजे के बीच जब बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी तभी गांव का ही निवासी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा जो मौके पर मौजूद था ।
आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया,और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया । घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत थाना तिल्दा-नेवरा में शिकायत दर्ज कराई ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया
इस घटना को लेकर साहू समाज में आक्रोश ब्याप्त है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग किया है ।वहीं राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
CNI NEWS तिल्दा-नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.