Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 30, 2026

अल्दा में आज 30 मई को गूंजेगी किसानों की आवाज, विशाल किसान महापंचायत को लेकर क्षेत्र में बढ़ी हलचल

 अल्दा में आज 30 मई को गूंजेगी किसानों की आवाज, विशाल किसान महापंचायत को लेकर क्षेत्र में बढ़ी हलचल




तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्राम अल्दा में आज 30 मई 2026 को आयोजित होने जा रही विशाल किसान महापंचायत को लेकर पूरे क्षेत्र में माहौल गर्म है। जल, जंगल, जमीन और बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण के मुद्दे पर आयोजित इस महापंचायत में हजारों किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के जुटने की संभावना जताई जा रही है महापंचायत का आयोजन कुम्हारी-मानपुर जलाशय बचाओ एवं प्रदूषणकारी उद्योग भगाओ संघर्ष मंच द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल ग्राम अल्दा, तहसील तिल्दा निर्धारित किया गया है, जहां सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा पोस्टर और प्रचार सामग्री में साफ तौर पर यह आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में संचालित कुछ प्रदूषणकारी उद्योगों के कारण आसपास के गांवों में खेती, पानी और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं, राख और दूषित पानी अब गांवों की जीवनशैली और भविष्य के लिए खतरा बनता जा रहा है आयोजकों का दावा है कि कुम्हारी-मानपुर जलाशय करीब 20 से 25 गांवों की जीवनरेखा है, लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण जल स्रोतों पर संकट गहराने लगा है। इसी मुद्दे को लेकर किसान और ग्रामीण अब एकजुट होकर आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं महापंचायत में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है पोस्टर में किसानों की कई प्रमुख मांगें भी सामने रखी गई हैं, जिनमें खाद की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर रोक, खाद वितरण व्यवस्था में सुधार, कृषि उपयोग के लिए डीजल पर टैक्स में छूट तथा धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि जैसी मांगें शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई केवल अल्दा और देवरी गांव की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के जल, जंगल, जमीन और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज है कि यदि प्रदूषण और जल संकट के मुद्दे पर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है महापंचायत को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अब सभी की निगाहें आज होने वाली इस किसान महापंचायत पर टिकी हैं, जहां क्षेत्र के किसान और ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर खुलकर आवाज उठाने वाले हैं।


CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad