ईंट भट्ठा हादसे में युवक की मौत गोंदिया में दर्दनाक हादसा ईंटों के नीचे दबकर मजदूर की मौत भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप
गोंदिया जिले के गंगाझरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझाटोला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक मजदूर की भट्ठा ढहने से ईंटों के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
मृतक युवक की पहचान नितेश सूरजलाल वघारे उम्र 28 साल निवासी कवलेवाड़ा तहसील गोरेगांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नितेश रोज की तरह ओझाटोला स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। काम के दौरान वह भट्ठे से ईंटें निकालकर ट्रैक्टर में भर रहा था, तभी अचानक पूरा ईंट भट्ठा भरभराकर ढह गया। हादसे में नितेश संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा और हजारों ईंटें उसके ऊपर आ गिरीं। भारी मलबे में दबने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गंगाझरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच थाना प्रभारी सुधीर वर्मा के मार्गदर्शन में जांच अधिकारी भूपेश कटरे द्वारा की जा रही है। घटना के बाद कवलेवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की है
CNI NEWS गोंदिया महाराष्ट्र से सतीश पारधी की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.