Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 13, 2026

धुरली ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार शिविर में 406 आवेदन प्राप्त, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

 ब्रेकिंग धुरली

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा


सुशासन तिहार-2026


धुरली ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार शिविर में 406 आवेदन प्राप्त, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण



दंतेवाड़ा, 13 मई 2026। जनपद पंचायत दंतेवाड़ा अंतर्गत सुशासन तिहार अभियान के तहत ग्राम पंचायत धुरली में 13 ग्राम पंचायतों का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों से संपर्क किया।




 कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  अरविंद कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष  सुनीता भास्कर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  रमेश गावड़े, जिला पंचायत सदस्य  तिलेश्वरी नागेश, जनपद सदस्य  रामु नेताम, जनपद सदस्य  कुणाल ठाकुर सहित सभी पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




शिविर के दौरान कुल 406 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण भी किया गया। कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर वितरित किए गए, जिससे किसानों को कृषि कार्यों हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। वहीं मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को जाल एवं आइस बॉक्स वितरित कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

शिविर में आधार सुधार, नया आधार निर्माण, महतारी वंदन योजना हेतु आधार लिंकिंग, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने जैसी आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। ग्रामीणों ने गांव स्तर पर आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत की ओर से सभी अतिथियों का साल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad