जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत नेत्र शिविर का आयोजन
85 वाहन चालकों की नेत्रों का कराया परीक्षण
जिला यातायात पुलिस ने लगाया शिविर
धौलपुर राजस्थान (दीपू वर्मा) यातायात पुलिस द्वारा जिला कलेक्टर
श्रीनिधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत, वाहन चालकों के नेत्रों का परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज गुप्ता ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह लगातार वाहन ना चलाएं । अनिद्रा की स्थिति में कभी भी वाहन ना चलाएं । वाहन चालक पर्याप्त नींद ले और उसके बाद ही वाहन चलाएं।
नियमित रूप से आंखों का परीक्षण कारण और मोबाइल का उपयोग सीमित मात्रा में करें।
इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जागरूकता के माध्यम से कमी लाई जा सकती है। वाहन चलाते समय यदि आपको नींद आ रही है तो वाहन को उचित स्थान पर पार्किंग कर पहले पर्याप्त नींद में और फिर गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करें।
यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कटिबद्ध है और हमारा प्रयास है की लोगों को यातायात नियमों की जानकारी कराएं और उन्हें नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें । जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत हमारे द्वारा प्रतिदिन वाहन चालकों के साथ समझाइए अभियान चलाया जा रहा है और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। नेत्र शिविर में 85 से अधिक वाहन चालकों की नेत्रों का परीक्षण कराया गया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.