महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ ने नए कमिश्नर संबित मिश्रा से सौजन्य भेट कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ रायपुर ने संघ के अध्यक्ष विमल बाफना के नेतृत्व में नगर पालिक निगम निगम के नए कमिश्नर संबित मिश्रा से सौजन्य भेंट की और पुष्प गुच्छ सौंप कर स्वागत किया सौजन्य भेट के साथ ही उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। लाखे नगर से रायपुरा ब्रिज तक के व्यापारियों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने व्यापारियों के दुकान के आगे सफेद पट्टी मार्किंग लगाने का आग्रह किया, जिससे व्यापारियों को दुकान की सीमा तय हो जाएगी। अनमोल ज्वेलर्स से लाखे नगर चौक तक पेवर का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाए तथा ठेले खोमचे वालों को नया वेंडिंग जोन बनाकर व्यवस्थित किया जाए ।लाखे नगर चौक को और अधिक सुंदर भव्य बनाया जाए जिस पर कमिश्नर महोदय ने तत्काल जोन कमिश्नर 5 को कार्य करने का निर्देश दिया प्रतिनिधि मंडल में विमल बाफना, राजकुमार अग्रवाल, विनोद जोशी ,विनोद जैन ,वैभव सालुंखे ,प्रशांत भागवत उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.